शोले में हेमा मालिनी से गले मिलने वाला सीन दोबारा करवाने के लिए स्पॉट बॉयज को 2 ...

शोले में हेमा मालिनी से गले मिलने वाला सीन दोबारा करवाने के लिए स्पॉट बॉयज को 2 हजार रुपए दिए थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र के इस हरकत से परेशान होने के बजाय प्रभावित हो गई थी ड्रीम गर्ल

शोले में हेमा मालिनी से गले मिलने वाला सीन दोबारा करवाने के लिए स्पॉट बॉयज को 2 हजार रुपए दिए थे धर्मेंद्र

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
89 वर्षीय धर्मेंद्र की तबीयत इन दिनों काफी खराब चल रही है और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शोले के सेट से एक पुराना किस्सा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. जिसमें हेमा मालिनी का गले लगाने वाला सीन बार बार शूट करवाने के लिए स्पाट बॉयज को पैसे दिए थे. फिलहाल सांस से जुड़ी समस्या को लेकर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालत को लेकर सोशल मीडिया में तरह तरह की अफवाह फैल रही है लेकन परिवार वालों ने ये साफ कर दिया है कि अभिनेता धीरे धीरे रिकवर हो रहे हैं. सलमान, शहरुख, गोविंदा जैसे सुपरस्टार भी धर्मेंद्र से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. 

बसंती को शोले में रिवाल्वर चलाना सिखाते थे धर्मेंद्र
इस बीच ही- मैन का हेमा से जुड़ा किस्सा एक बार फिर से सुर्खियों पर है. जिसमें बताया जा रहा है कि ही मैन ने हेमा से गले लगाने वाला सीन दोबारा करने के लिए स्पॉट वायज को पैसे दिए थे. 1975 में आई फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र, हेमा मालिनी को बेहद पसंद करते थे. एक सीन था जिसमें हेमा का किरदार का नाम बसंती था और धर्मेंद्र उसे रिवाल्वर चलाना सिखाता था. धर्मेंद्र ने इसे बार बार शुट करवाने की योजना बनाई. 

ड्रामें को करवाने के लिए करीब 2000 रुपए खर्च किए गए थे
रिपोर्ट्स के मुताबिक सेट के स्पॉट बॉयज को 20-20 रुपए देकर जानबुझकर टेक बिगाड़ने को कहा था. कोई रिफ्लेक्टर गिरा देता, कभी कैमरा ट्रॉली गिरा देता, कभी साउंड हल्का कर देता, ये सारे हथकंडे अपनाने का एकमात्र उद्देश्य था कि हेमा के साथ गले मिलने वाला सीन दोबारा हो जाए. बताया जाता है कि इस ड्रामें को करवाने के लिए करीब 2000 रुपए खर्च किए गए थे. जब हेमा को ये बात पता चला तो वो नाराज होने के बजाय धर्मेंद्र की शरारत से प्रभावित हो गई. 

पहले से शादीशुदा थे धर्मेंद्र
बता दें कि धर्मेंद्र पहले से ही शादी शुदा थे. प्रकाश कौर से पहले ही शादी कर लिए थे और तलाक संभव नहीं था. हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्मेद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया था औक निकाह किया था. फिर दोनों की पारंपरिक रीति रिवाज से शादी हुई थी. बॉलीवुड के यादगार प्रेम कहानियों में से ये रिस्ता गिना जाता है. बता दें कि धर्मेद्र के हेमा के साथ दो बेटियां है इशा देओल व अहाना देओल. वहीं पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ उनके बेटों सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजीता हैं.

ये भी पढ़ेंः- 9/11 अमेरिका, 26/11 मुंबई, 10/11 दिल्ली, आखिर क्या है आतंकी हमले की 11 नंबर का कनेक्शन, आइए जानते हैं...

संबंधित सामग्री

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

झारखंड

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने हेरहंज थाना कांड संख्या- 12/23 का फैसला सुनाते हुए भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर, दस लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ सिंह उर्फ चंदन सिंह खरवार उर्फ संजीवन पिता

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

झारखंड

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचाल

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली  करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंब

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

झारखंड

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे स

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

झारखंड

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के.