बिहार के राजनीतिक इतिहास में पहली बार इतने कम मुस्लिम विधायकों ने जीत की दर्ज, इ...

बिहार के राजनीतिक इतिहास में पहली बार इतने कम मुस्लिम विधायकों ने जीत की दर्ज, इस वर्ष सबसे अधिक जीते थे MLAs..

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी महागठबंधन को न सिर्फ सीमांचल, बल्कि अन्य मुस्लिम इलाकों में भी अपना प्रभाव को दिखाया है.

बिहार के राजनीतिक इतिहास में पहली बार इतने कम मुस्लिम विधायकों ने जीत की दर्ज इस वर्ष सबसे अधिक जीते थे mlas

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार मुस्लिम विधायक की संख्या में एतिहासिक रुप से कमी हुई है. 2020 में कुल 19 मुस्लिम विधायक चुनकर आए थे और इस बार 11 विधायक चुनकर आए हैं. AIMIM ने सीमांचल में पिछली सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए की आंधी के सामने महागठबंधन का सारा हथकंडा धरा का धरा रह गया. पिछले विधानसभा चुनाव से 8 मुस्लिम विधायक इसबार कम जीतकर आए हैं. 

बिहार के राजनीतिक इतिहास को अगर हम देखें 1951 से लेकर अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं उन चुनावों में सबसे ज्यादा मुस्लिम विधायक 1985 के चुनाव में जीत कर आए थे. उस दौरान कुल 34 मुस्लिम विधायक सदन में थे. वहीं सबसे कम 11 की संख्या इस बार की चुनाव में है. 

2025 के चुनाव में सबसे ज्यादा ओवैसी की पार्टी AIMIM से 5 वीधायक जीत कर आए हैं. वहीं आरजेडी से 3 मुस्लिम विधायक चुने गए हैं. वहीं कांग्रेस से 2 व जेडीयू से एक मुस्लिम विधायक जीत कर आए हैं. सीपीआई एमएल व चिराग की पार्टी से कोई भी मुस्लिम विधायक नहीं जीत पाए. 

मुस्लिमों में ओवैसी की बढी लोकप्रियता
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी महागठबंधन को न सिर्फ सीमांचल, बल्कि अन्य मुस्लिम इलाकों में भी अपना प्रभाव को दिखाया है. बता दें कि 2020 में भी ओवैसी के 5 विधायक जीते थे जिसमें से 4 विधायकों ने तुरंत आरजेडी का दामन थाम लिया था. 


1951 से लेकर 2025 तक के मुस्लिम विधायक
बिहार में सबसे पहले साल 1951-52 के पहले विधानसभा चुनाव में 24 मुस्लिम विधायक जीते थे. 1957 में 25, 1962 के चुनाव में 21 विधायक जीत कर आए थे. 1967 के चुनाव में 18 मुस्लिम जीते थे. 1969 में 19 मुस्लिम जीत दरेज की थी. वहीं 1980 के चुनाव में मुस्लिम विधायक की संख्या में इजाफा हुई थी, जिसमें कुल 28 विधायक जीत कर आए थे. जबकि 1985 के चुनाव में सबसे ज्यादा 34 विधायकों ने जीत दर्ज की थी. 
1990 के चुनाव के बाद मुस्लिम विधायकों की संख्या में कमी आई और महज 20 विधायक ही जीत पाए. 2000 में एक बार फिर से मुस्लिम विधायकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई इस साल 29 मुस्लिम विधायक जीत कर सदन पहुंचे. 2005 में जब सत्ता परिवर्तन हुआ तो मुस्लिम विधायकों की जीतने की संख्या में अचानक से कमी आई औऱ मात्र 16 विधायक जीत दर्ज कर पाई. 2015 के चुनाव में जब नीतिश लालू एक साथ आए तो उस दौरान 24 मुस्लिम विधायकों ने जीत दर्ज कर पाई थी. और अब जब 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हुए तो 11 मुस्लिम विधायकों ने जीत दर्ज कर पाई है उसमें से ओवैसी की पार्टी के 5 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. 

ये भी पढ़ेंः- 61 सीट पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को बिहार में मिली 6 सीट, कहीं 221 तो कहीं 601 वोट के अंतराल से जीते चुनाव

संबंधित सामग्री

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

झारखंड

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने हेरहंज थाना कांड संख्या- 12/23 का फैसला सुनाते हुए भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर, दस लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ सिंह उर्फ चंदन सिंह खरवार उर्फ संजीवन पिता

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

झारखंड

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचाल

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली  करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंब

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

झारखंड

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे स

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

झारखंड

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के.