भोजपुरी गाने को लेकर भिड़े वर-वधु पक्ष

पलामू: राम जानकी मंदिर में सगाई के दौरान बवाल, भोजपुरी गाने को लेकर भिड़े वर-वधु पक्ष, दूल्हे की दो बहनें घायल

राम जानकी मंदिर में सगाई समारोह के दौरान वर-वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया. मारपीट में दूल्हे की दो बहनें घायल हो गयी.

By : News11 Bharat
पलामू: राम जानकी मंदिर में सगाई के दौरान बवाल, भोजपुरी गाने को लेकर भिड़े वर-वधु पक्ष, दूल्हे की दो बहनें घायल

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी किनारे राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित एक छेका (सगाई) समारोह के दौरान वर-वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दूल्हे की दो बहनें घायल हो गयी है.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, लड़का पक्ष पलामू जिले के चैनपुर के बंधुआ गांव का रहने वाला है, जबकि लड़की पक्ष चैनपुर प्रखंड के सेमराटांड गांव के रहने वाले हैं. दोनों परिवारों का छेका समारोह राम जानकी मंदिर में चल रहा था. इसी दौरान लड़की पक्ष के कुछ लोग भोजपुरी गाना बजाकर डांस करने की बात कर रहे थे. इस पर लड़का पक्ष के लोगों ने मंदिर परिसर में भोजपुरी गाना बजाने और डांस करने पर आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के भाई के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंची दूल्हे की दो बहनों को भी धक्का दे दिया गया, जिससे दोनों बेहोश होकर गिर गईं.

घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायल महिलाओं को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. 

इसे भी पढ़ें: पलामू: सुबह-सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.