न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में आज मौसम पूरी तरह करवट लेने वाला हैं. भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होने की संभावना जताई गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं. आज दिनभर गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती हैं.
बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोम का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है जबकि पश्चिमी विक्षोम का असर भी झारखंड के मौसम पर दिखाई दे रहा हैं. इसी वजह से पूरे राज्य में मौसम अस्थिर बना हुआ हैं. राजधानी रांची समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता हैं. कई इलाकों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई हैं.
50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज की जिलों में तेज आंधी चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना हैं. इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ हैं. IMD के अनुसार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, रांची, धनबाद, खूंटी और गुमला जिलो में तेज बारिश और आंधी की संभावना अधिक हैं. वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा समेत दक्षिणी इलाकों में भी हल्की से माध्यम बारिश हो सकती हैं. हालांकि पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा लेकिन यहां भी कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई हैं.
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और बादलों की वजह से राज्य के कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती हैं. इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी. पिछले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा.
यह भी पढ़े: 15 साल बाद बंगाल में सत्ता परिवर्तन का नया अध्याय, आज CM पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी
शुक्रवार को कई जिलों में पड़ी थी भीषण गर्मी
शुक्रवार को झारखंड के कई हिस्सों में ताज गर्मी देखने को मिली थी. पलामू के डाल्टनगंज में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. इसके अलावा जमशेदपुर और चाईबासा में भी तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
वहीं राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग और गुमला जैसे जिलों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा. इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया.
अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में प्री-मानसून गतिविधयां फिलहाल जारी रहेंगी. यही वजह है कि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में बादल, बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रह सकता हैं. इससे एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ वज्रपात और तेज हवाएं परेशानी भी बढ़ा सकती हैं.