मजदूर हित

पिपरवार में हुई यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक, मजदूर हित में 10 अगस्त के धरना को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

एरिया अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला की अध्यक्षता में बैठक की गई आयोजित

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पिपरवार में हुई यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक, मजदूर हित में 10 अगस्त के धरना को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  पिपरवार :यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन पिपरवार क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय बंसत विहार, बचरा में एरिया अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत शोक प्रस्ताव के साथ हुई,जिसमें यूनियन के उपाध्यक्ष, राजमहल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता राम स्वरूप पासवान, यूनियन सदस्य रूपलाल गंझू एवं रमेश उरांव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.बैठक में क्षेत्रीय सचिव अरविंद शर्मा ने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया. उन्होंने कहा कि पिपरवार क्षेत्र, जो कभी एशिया के ऐतिहासिक कोयला उत्पादन क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता था, आज कई चुनौतियों से जूझ रहा है. हालांकि, अशोक वेस्ट परियोजना के पुनः शुरू होने की संभावना क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है.उन्होंने मजदूरों से धैर्यपूर्वक कार्य करते हुए अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया.बैठक में देशभर के छात्रों एवं युवाओं के आंदोलन तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए युवाओं को बधाई और समर्थन दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की एकजुटता ने लोकतंत्र को और मजबूत किया है.इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधन के उदासीन रवैये पर चिंता व्यक्त करते हुए आवासों की मरम्मत में देरी, समय पर प्रोन्नति नहीं मिलने, एसएलपी एरियर का लंबित भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर आवास आवंटन नहीं होने, सेवा पुस्तिका में आश्रितों के नाम एवं जन्मतिथि के शुद्धिकरण में आ रही समस्याओं तथा महाप्रबंधक कार्यालय में रविवारिय कार्य की स्वीकृति में भेदभाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया. यूनियन ने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की.बैठक में आगामी 10 अगस्त को संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कोल इंडिया के सभी महाप्रबंधक कार्यालयों के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया. साथ ही, लेबर कोड से मजदूरों को होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी देते हुए उसके विरोध में 10 अगस्त के आंदोलन में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया.

बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष धनेश्वर गंझू, सहायक सचिव मोहम्मद रहमतुल्लाह, सरजू सिंह, सोमर गंझू, कुंवर महतो, अनीत कुमार, सुखदेव राम तथा निरंजन प्रजापति ने संबोधित किया. इस अवसर पर यूनियन के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद में मेगा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिली विधिक सहायता व सरकारी योजनाओं की जानकारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.