संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकि रेलवे स्टेशन के पास बीती रात करीब 12:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, डाल्टनगंज और चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच में एक व्यक्ति की ट्रेन में कटने से हई मोत,घटना की सूचना रेलवे पुलिस द्वारा सदर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसके लिए पुलिस आसपास के इलाकों में सूचना देने के साथ-साथ पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है . पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: रांची के बड़ा तालाब के पास सुबह-सुबह शव मिलने से हड़कंप, कर्बला चौक निवासी के रूप में हुई पहचान