गुमला: वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

सड़क हादसा

गुमला: वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया गया.

गुमला वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत पहचान में जुटी पुलिस

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा थाना क्षेत्र के आदर-लस्टाड़ के समीप कल गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया गया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. 

ग्रामीणों के अनुसार, उक्त व्यक्ति पिछले तीन-चार दिनों से लस्टाड़ गांव के आसपास घूमता हुआ देखा जा रहा था. बताया जाता है कि सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों को यह जानकारी नहीं है कि मृतक कहां से आया था और उसका नाम-पता क्या है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है. साथ ही दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: नेपाल के बाढ़ में पलामू का मजदूर लापता, चिंतित परिजन लगा रहे मदद की गुहार

संबंधित सामग्री

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.