संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत पांकी थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रतनपुर पंचायत के इरगु गांव में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त की है जब व्यक्ति आपने घर के समीप ही खेत मे था उसी वक्त अज्ञात बदमाशों ने इरगु गांव में इस वारदात को अंजाम दिया. हत्या की भनक लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों द्वारा फौरन इसकी सूचना स्थानीय पांकी थाना पुलिस को दी गई.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सुराग तलाशने में जुटी पुलिस
वारदात की खबर मिलते ही पांकी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) भेज दिया है.
फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन तफ्तीश में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका