पर्यावरण संरक्षण

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आरबीबी उच्च विद्यालय में 100 पौधों का किया गया रोपण

पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आरबीबी उच्च विद्यालय में 100 पौधों का किया गया रोपण

न्यूज़ 11 भारत.

राजगंज/डेस्क: धनबाद के उपायुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आरबीबी उच्च विद्यालय, राजगंज को वृक्षारोपण के लिए 100 पौधे उपलब्ध कराए गए. गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, सीआरपी पवन कुमार पांडे एवं समाजसेवी नवनीत मित्तल के सहयोग से सभी पौधों का रोपण किया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया.

मौजूद लोगों ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है. विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखरेख एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया गया.

यह भी पढ़ें: चंदवा थाना क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर चला सड़क सुरक्षा अभियान, 35 वाहनों का कटा ई-चालान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.