हॉकी चैंपियनशिप

मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में पाकिस्तान खेलेगी या नहीं, संशय बरकरा, महासचिव भोला सिंह ने कही बड़ी बात

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन अपने सरकारी मंजूरी का इंतजार कर रहा इंतजार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में पाकिस्तान खेलेगी या नहीं, संशय बरकरा, महासचिव भोला सिंह ने कही बड़ी बात

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन भारत में होना है. पंजाब के हॉकी इंडिया इसका मेजबान है. चैंपियनशिप के सभी मैच 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक द्वारा मोहाली और जालंधर में खेले जाएंगे. एशियाई टीम पाकिस्तान भी चैंपियनशिप की प्रमुख प्रतियोगी टीम है. लेकिन भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्तों के कारण अभी तक पाकिस्तान के भारत आकर खेलने पर संशय बना हुआ है. 

इस संशय के बीच हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह (झारखंड हाकी इंडिया के अध्यक्ष) पाकिस्तान के भारत आकर खेलने पर सकारात्मक बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए तैयार है. 

भोलानाथ ने कहा कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट और उनके अधिकारियों से उनकी जो बात हुई है उसके आधार पर वह निजी तौर पर कह सकते हैं कि भारत और पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के रिश्ते बहुत अच्छे हैं. 

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान मैचों में  एक अलग उत्साह होता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार की तरफ से यह निर्देश है कि आधिकारिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कोई भी टीम आ-जा सकती है. 

पाकिस्तान की चैंपियनशिप में भाग लेने की जो आधिकारिक स्थिति है वह यह है कि भारत सरकार की बहु-देशीय (मल्टी-लेटरल) खेल आयोजनों से जुड़ी नीति के तहत पाकिस्तानी टीम को भारत आने की अनुमति है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान के शामिल होने की पुष्टि भी की है, लेकिन पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन अपने देश की सरकारी मंजूरी का इंतजार कर रहा है.

यह भी पढ़ें: हमारे स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान का करेंगे प्रयास - अमित जायसवाल

संबंधित सामग्री

रांची: रूपी सोरेन के निधन पर RKDF विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

रांची: रूपी सोरेन के निधन पर RKDF विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार ने सीएम हेमंत सोरेन एवं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की.

शेखपुरा में एसपी की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करी मामले में थानाध्यक्ष निलंबित, जानें डिटेल

शेखपुरा में एसपी की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करी मामले में थानाध्यक्ष निलंबित, जानें डिटेल

शेखपुरा जिला के बरबीघा शराब जब्ती मामले में एसपी हिमांशु ने मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।

बेटी की शादी के अरमानों पर चोरों ने फेरा पानी, रांची में बंद घर से लाखों के सामान की चोरी

बेटी की शादी के अरमानों पर चोरों ने फेरा पानी, रांची में बंद घर से लाखों के सामान की चोरी

परिवार ने बेटी की शादी के लिए पूंजी जुटाई थी, लेकिन चोरों ने सभी अरमानों पर पानी फेर दिया.

धनबाद: BBMKU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, जयराम महतो को भी मिलेगी PhD की डिग्री

धनबाद: BBMKU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, जयराम महतो को भी मिलेगी PhD की डिग्री

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों 149 चयनित छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और गोल्ड मेडल दिए जाएंगे.

बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, और बढ़ सकती हैं 76 सीटें

बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, और बढ़ सकती हैं 76 सीटें

बिहार में शिक्षक नियुक्ति के चौथे चरण में सीटों की संख्या फिर बढ़ सकती है। विभिन्न जिलों से शिक्षा विभाग को 76 नए रिक्त पदों की सूचना मिली है।