न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद के बरमसिया इलाके में गुरुवार को फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार गोलीबारी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. एक युवक के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे युवक के पेट में गोली लगने की खबर हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी हैं.
बताया जा रहा है कि घटना होली के जश्न के दौरान डीजे बजाने और पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई. विवाद बढ़ने पर फायरिंग की नौबत आ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना धनसार थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं. इस मामले में एक पेटी कॉन्ट्रेक्टर ने ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप लगाया हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी हैं.
यह भी पढ़े: आज जदयू पार्टी की सदस्यता लेंगे निशांत कुमार, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी