प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी समेत एक बेल टूटे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.पुलिस की इस कार्रवाई से लंबित मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.पुलिस के अनुसार,भरनो थाना कांड संख्या 44/2026 के आरोपी गुलैचीटोली निवासी जीता लोहरा (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है.उसके खिलाफ गुमला निवासी 30 वर्षीय एक महिला ने शादी का झांसा देकर अपने घर बुलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.वहीं भरनो थाना कांड संख्या 36/2020 से संबंधित बेल टूटे वारंटी जुरा खटवाटोली निवासी बसंत उरांव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.बताया गया कि न्यायालय से जारी वारंट के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी.गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे भी जेल भेज दिया गया.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में लंबित मामलों के आरोपियों,वारंटियों एवं फरार व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन में भी मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले में विश्व का एकमात्र राधा-कृष्णजी का मंदिर जहां 32 मन ठोस सोने के बनी है मूर्ति