अपराध

मेले में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छह मोबाइल व नगद बरामद

रथ मेला में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल व पर्स उड़ाने वाले दो आरोपी दबोचे गए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मेले में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छह मोबाइल व नगद बरामद

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र में आयोजित रथ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी के 06 मोबाइल फोन और ₹7390 नगद बरामद किए गए हैं. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार गौरव ने नगर थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस पूरे मामले का खुलासा किया.

भीड़ का फायदा उठाकर की थी चोरी

एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि बीती 16 जुलाई 2026 को नगर थाना क्षेत्र में रथ मेला का आयोजन किया गया था. इस दौरान अत्यधिक भीड़-भाड़ का लाभ उठाकर उचक्कों ने मेला देखने आए कई महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन, पर्स, नगद रुपए और सोने की चेन आदि उड़ा लिए थे. चोरी की इस घटना को लेकर पीड़ित विश्वजीत सरकार, वंदना देवी, प्रमिला मण्डल, प्रियंका देवी, पद्मावती देवी और नमिता मण्डल के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या- 170/26, 171/26, 172/26, 173/26, 174/26 और 175/26 दर्ज किया गया था.

एसपी के निर्देश पर बनी थी एसआईटी

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पाकुड़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री अनुदीप सिंह (भा०पु०से०) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) व छापेमारी दल का गठन किया गया. एसआईटी ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों का सहारा लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और चोरी की घटनाओं में संलिप्त दो आरोपियों को धर दबोचा. पूछताछ में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोहन सिंह (पिता- स्व० कुला सिंह) और रेखा देवी (पति- बंडिरूआ सिंह) शामिल हैं. दोनों आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के पांडेश्वर थाना अंतर्गत पांडेसर (डी०बी०सी० मोहल्ला, शिवड़ी) के रहने वाले हैं.इस सफल उद्भेदन में एसडीपीओ कुमार गौरव के अलावा पाकुड़ नगर थाना प्रभारी पु०नि० अनिल कुमार गुप्ता, पु०अ०नि० सन्नी सुप्रभात, पु०अ०नि० मिथुन रजक, पु०अ०नि० अनंत साह, तकनीकी शाखा के पु०अ०नि० शुकदेव साह, स०अ०नि० अरुण ठाकुर, तकनीकी शाखा के आरक्षी-361 सुरज मुर्मू और नगर थाना का सशस्त्र बल शामिल था.

यह भी पढ़ें: उत्तर कोयल मुख्य नहर में युवक का शव बरामद, 24 घंटे बाद मिला शव

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.