विशेष गहन पुनरीक्षण

एसआईआर को लेकर भरनो में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू,दावा-आपत्ति और सुनवाई की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से एसआईआर की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
एसआईआर को लेकर भरनो में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू,दावा-आपत्ति और सुनवाई की दी गई जानकारी

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ,बीएलओ सुपरवाइजर,वीएलई एवं सहयोगी कर्मियों ने भाग लिया.प्रशिक्षण का उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति,नोटिस जारी करने और सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर कर्मियों को पूरी जानकारी देना था,ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके.

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित कर्मियों को एसआईआर की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.विशेष रूप से दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों के निपटारे,संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनवाई करने के बारे में बताया गया.प्रशिक्षण में कर्मियों को बताया गया कि नो मैपिंग वाले मामलों में संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया जाना है.नोटिस के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी सुनवाई की जाएगी.सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने के साथ संबंधित व्यक्ति का फोटो भी अपलोड करना होगा,ताकि पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहे और कार्य में पारदर्शिता बनी रहे.बताया गया कि यह कार्य पंचायत स्तर पर 24 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जाएगा.इस दौरान बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया.प्रशिक्षण में अधिकारियों ने कर्मियों को कार्य के दौरान दस्तावेजों की जांच,सही जानकारी दर्ज करने और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने की बात कही.प्रशिक्षण के दौरान एसआईआर से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उसका समाधान करने की जानकारी भी दी गई.अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित कार्य महत्वपूर्ण है,इसलिए सभी कर्मी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.कार्यक्रम में सीओ अविनाश कुजूर,मनिता कुमारी,ब्रजेश कुमार,तारिक अनवर,बिपिन सिंह,गणेश मुंडा सहित बड़ी संख्या में बीएलओ,बीएलओ सुपरवाइजर,वीएलई एवं सहयोगी कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के उत्थान को लेकर कलाकारों की महत्वपूर्ण बैठक

संबंधित सामग्री

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.