सिमडेगा की दो बेटियां करेंगी एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व, U-18 महिला हॉकी एशि...

सिमडेगा की दो बेटियां करेंगी एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व, U-18 महिला हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन

सिमडेगा की दो बेटियां करेंगी एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व u-18 महिला हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  सिमडेगा: हॉकी प्रतिभाओं की धरती सिमडेगा ने एक बार फिर अपनी पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है.  हॉकी इंडिया द्वारा घोषित महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में सिमडेगा की दो होनहार खिलाड़ियों संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी का चयन हुआ है. दोनों खिलाड़ी वर्तमान में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रही हैं और आगामी 29 मई से जापान के काकामिगाहारा में आयोजित होने वाले एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

सिमडेगा जिले के करंगागुड़ी नवाटोली की रहने वाली संदीपा कुमारी भारतीय टीम में फॉरवर्ड के रूप में शामिल की गई हैं. संदीपा सीनियर भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी की छोटी बहन हैं. उल्लेखनीय है कि संगीता ने वर्ष 2016 में अंडर-18 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. अब संदीपा उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. उनके माता-पिता रंजीत मांझी एवं लखमनी देवी कृषक हैं.

वहीं आसनबेडा कुसुम टोली  की निवासी पुष्पा मांझी का चयन भारतीय टीम में मिडफील्डर के रूप में हुआ है. अपनी बेहतरीन फिटनेस, खेल दृष्टि और मिडफील्ड नियंत्रण के कारण उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया. उनकी माता हीरामुनी देवी कृषि कार्य से जुड़ी हैं तथा पिता देवेंद्र मांझी रोजगार के लिए राजस्थान में कार्यरत हैं.

दोनों खिलाड़ी झारखंड सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, सिमडेगा की प्रशिक्षु हैं. कोच तारिणी कुमारी के मार्गदर्शन में वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है कि आज दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं.

इस उपलब्धि पर उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि संदीपा और पुष्पा की सफलता जिले की अन्य बेटियों एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिमडेगा की खेल संस्कृति और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है.

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने भोपाल में एक माह के विशेष प्रशिक्षण शिविर तथा ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चार मैचों की श्रृंखला के माध्यम से अपनी तैयारियां पूरी की हैं. टीम ने अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से पराजित कर अपना मनोबल भी मजबूत किया है.

सिमडेगा की इन दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन पर जिले भर में हर्ष का माहौल है. जिला प्रशासन, खेल विभाग, हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा तथा जिले के खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और भारतीय टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

सिमडेगा की बेटियां अब जापान की धरती पर तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए तैयार हैं, जो जिले सहित पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है.

यह भी पढ़ें: टेबो पुलिस को बड़ी कामयाबी: तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो पोस्तु और 7 लाख नगद जब्त

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह