भरनो के लोंगा में पानी से भरी टंकी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

दर्दनाक मौत

भरनो के लोंगा में पानी से भरी टंकी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

खेलते-खेलते दोनों बच्चे घर के समीप बनी बाथरूम की टंकी के पास पहुंच गए थे

भरनो के लोंगा में पानी से भरी टंकी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत गांव में पसरा मातम

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पानी से भरी बाथरूम की टंकी में डूबने से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान लोंगा गांव निवासी अरमान अंसारी (9 वर्ष),पिता असलम अंसारी और जैद अंसारी (5 वर्ष),पिता मिनारूल अंसारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार अरमान अंसारी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोंगा में कक्षा तीन का छात्र था,जबकि जैद अंसारी भी इसी विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था,हालांकि उसका विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ था.दोनों बच्चों के बीच गहरी दोस्ती थी.बताया जाता है कि शनिवार को दोनों बच्चे स्कूल नहीं गए थे और घर के आसपास ही खेल रहे थे.इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चे घर के समीप बनी बाथरूम की टंकी के पास पहुंच गए.परिजनों ने बाथरूम की टंकी के लिए गड्ढा खोदकर उसमें ईंट की जोड़ाई का काम शुरू किया था,लेकिन टंकी को खुला छोड़ दिया गया था. 

लगातार हो रही बारिश के कारण टंकी का गड्ढा पानी से पूरी तरह भर गया था.खेलने के दौरान दोनों बच्चे पानी से भरी टंकी में गिर गए.पानी अधिक होने के कारण दोनों डूब गए और उनकी मौत हो गई.काफी देर तक जब दोनों बच्चे घर के आसपास नजर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की,खोजबीन के दौरान टंकी के पास दोनों बच्चों की चप्पल दिखाई दी.इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने टंकी के अंदर तलाश की तो दोनों बच्चों के शव पानी में मिले.दोनों मासूमों के शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया.परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.बच्चों की माताएं दहाड़ मारकर रोने लगीं,जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

यह भी पढ़ें: ड्राइवर को आई झपकी, NH-43 पर मलगो मोड के पास डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसा ट्रक

संबंधित सामग्री

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प