दुष्कर्म और मारपीट

महिला से कथित दुष्कर्म और मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से कथित दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

By : Ark Sahuliyar
महिला से कथित दुष्कर्म और मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

न्यूज़11 भारत 
हजारीबाग/डेस्क:
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से कथित दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, कटकमदाग थाना कांड संख्या 159/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में नामजद अभियुक्त विकास राय उर्फ विकास कुमार राय (21), पिता श्रवन कुमार, निवासी पलासी, जिला अररिया, बिहार और रुदल ऋषि (23), पिता नक्षत्र ऋषि, निवासी दवा सिंह बसा, थाना रुपौली, जिला पूर्णिया, बिहार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी वर्तमान में कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी में रह रहे थे.

परिजनों के अनुसार, घटना के दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं. पैर में चोट लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की बात सामने आई है. परिजनों ने अस्पताल में इलाज और चिकित्सीय सुविधाओं को लेकर भी असंतोष जताया है. हालांकि, इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कथित दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी.घटना के बाद इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.