सुकुरहुटू में आदिवासी जमीन कब्जाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार, 11 पर प्राथमिकी दर्ज

सुकुरहुटू में आदिवासी जमीन कब्जाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार, 11 पर प्राथमिकी दर्ज

सुकुरहुटू में आदिवासी जमीन कब्जाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार 11 पर प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के सुकुरहुटू रिंग रोड स्थित केके ढाबा के पास आदिवासी पुश्तैनी जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. 52 डिसमिल बकाश्त भूईहरी खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे जमीन कारोबारियों के खिलाफ कांके थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

पीड़ित रैयत फागु मुंडा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिल्डर अनुज लाल और जमीन माफिया दीपक भथुयार उर्फ मुन्ना भारद्वाज के दो गुर्गे चंदन और मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों पर जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी और अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप है.

इस मामले में कांके रोड के बिल्डर अनुज लाल और जमीन माफिया दीपक भथुयार उर्फ मुन्ना भारद्वाज समेत कुल 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. अन्य आरोपियों में शाहिद अंसारी, दिलीप वर्मा, विशाल सिंह सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं. मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांके थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. 

यह भी पढ़ें- Breaking News: झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान, देखें पूरी सूची

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह