स्वतंत्रता दिवस

गांडेय के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

गांडेय प्रखंड परिसर में प्रमुख राजकुमार पाठक ने ध्वजारोहण किया.

By : Dipali Kumari
गांडेय के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से तिरंगा फहराया गया. गांडेय प्रखंड परिसर में प्रमुख राजकुमार पाठक ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान बीडीओ निशात अंजुम एवं सीओ ओम प्रकाश बढ़ाई सहित प्रखंड के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

गांडेय थाना परिसर में थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, अहिल्यापुर थाना परिसर में थाना प्रभारी ऐनुल हक खान तथा ताराटांड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी बुधेश्वर उरांव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. वहीं  समाजसेवी अर्जुन बैठा ने ग्रीन पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे. पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में शान से लहराया तिरंगा, डीसी ने गिनाईं विकास और सुरक्षा की उपलब्धियां

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.