उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: मंगलवार 23 जून 2026 को सुबह 11:30 बजे राजगंज मंडल के महामंत्री गौतम कुमार साव के गृह कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राजगंज मंडल के सभी शक्ति केंद्रों की बैठक भी आयोजित की गई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री गौतम कुमार साव ने किया. कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष अजय राम मोहरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा बलिदान पर अपने विचार व्यक्त किए. सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता नागेंद्र प्रसाद साव, भाजपा नेता नीलकंठ रवानी, युवा नेता सूरज सोनी, सरपंच प्रतिनिधि सुनील साव, उपमुखिया चंदन भारती, संजय मोहरी, संजय चौधरी, नेपाल महतो, कामेश्वर महतो, उषा देवी, सबिता चौरसिया, जूही भारती, बबलू मोदक, सोहन महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. श्रद्धांजलि सभा के साथ आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा शक्ति केंद्र स्तर पर पार्टी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई.
यह भी पढ़ें: सिंगरा-चेड़ाबार कोयल नदी पुल के एप्रोच रोड और फ्लाईओवर का शिलान्यास, 12 साल का इंतजार खत्म