अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना से संबंधित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु समाहरणालय, गढ़वा के सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण जिला समाज कल्याण शाखा, गढ़वा, निदेशालय एवं IPE Global के तत्वावधान में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं तथा संबंधित कर्मियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संचालन, पोर्टल प्रविष्टि, आवेदन प्रक्रिया, लाभुक स्वीकृति, भुगतान प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि प्रखंड एवं आंगनवाड़ी स्तर पर योजना का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके. प्रशिक्षण के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन, Beneficiary Registration, FRS, Face Authentication, Aadhaar Seeding, DBT Enable तथा NPCI Mapping से संबंधित प्रक्रियाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई. साथ ही यह निर्देश दिया गया कि ANC जांच के 30 दिनों के भीतर लाभुकों का पंजीकरण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए, ताकि समय पर लाभ प्रदान किया जा सके. कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा योजना के विभिन्न मॉड्यूल पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया.
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गढ़वा अर्चना सिन्हा, CDPO बिन्दु, सभी महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थें. IPE Global CKD की ओर से सुदीप सनियाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें. जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राना तबस्सुम एवं सुधीर कुमार विश्वकर्मा ने भी प्रशिक्षण दिया. इस अवसर पर बताया गया कि जिला स्तरीय TOT प्रशिक्षण के उपरांत इसी प्रकार का प्रशिक्षण प्रखंड स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा, ताकि आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित कर्मियों को योजना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा सके. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को जमीनी स्तर तक पहुंचाते हुए आंगनवाड़ी सेविकाओं को भी प्रशिक्षित करें, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से मिल सके. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश