विशेष गहन पुनरीक्षण 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया

By : Ark Sahuliyar
विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज11 भारत 
चंदनकियारी/डेस्क:
सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 37 चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 213 से 312 तक के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को SIR के अंतर्गत मतदाताओं की मैपिंग, गणना प्रपत्र (Enumeration Form) अपलोड करने की प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, मतदाताओं को आवश्यक सहायता प्रदान करने, ASDD मामलों की पहचान एवं सत्यापन सहित संपूर्ण पुनरीक्षण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया.

बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा और प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए कार्य निष्पादन करने का निर्देश दिया, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. उन्होंने बताया कि राज्यभर में बीएलओ द्वारा 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक घर-घर भ्रमण कर गणना प्रपत्रों का विवरण संग्रहण एवं ईसीआईनेट (ECINet) में अपलोड किया जाएगा. इसके पश्चात 5 अगस्त 2026 को प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.