हादसा

हिरणपुर में दर्दनाक हादसा, अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से मवेशी मजदूर की मौत

भैंसों को लेकर हिरणपुर साप्ताहिक हाट जाने के क्रम में हुआ हादसा<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हिरणपुर में दर्दनाक हादसा, अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से मवेशी मजदूर की मौत

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ ज़िले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर–सिउलीडांगा मार्ग स्थित सुराईडीह क्रशर के समीप अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय मवेशी मजदूर सेराजुल शेख की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक हिरणपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव का निवासी था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेराजुल शेख व्यापारियों के 13 भैंसों को लेकर हिरणपुर साप्ताहिक हाट आ रहा था. रास्ते में वह शौच के लिए रुका, जिसके बाद वह अपने साथियों से बिछड़ गया. काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर साथियों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. स्थानीय लोगों ने सुराईडीह क्रशर के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान सेराजुल शेख के रूप में की. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

इस हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सेराजुल शेख अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: धूल, जर्जर सड़क और ओवरब्रिज की समस्या से नाराज लोगों ने हरिहर चौक-दंगवार रोड किया जाम, पीसीसी सड़क की मांग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.