रथयात्रा मेले के दौरान दर्दनाक हादसा

खूंटी में रथयात्रा मेले के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, CM हेमंत ने जताया दुःख

तोरपा में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मेले के दौरान सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई

By : Ark Sahuliyar
खूंटी में रथयात्रा मेले के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, CM हेमंत ने जताया दुःख

न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क:
जिले के तोरपा में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मेले के दौरान सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि खूंटी जिले के तोरपा में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हुए हादसे में दो मासूम बच्चों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है. उन्होंने मरांग बुरु से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की.

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.