राहत

TMH का एक लाख रुपये का बिल माफ, हरेलाल महतो की पहल पर संजय सेठ के हस्तक्षेप से शोकाकुल परिवार को राहत

आर्थिक तंगी के कारण शेष राशि जमा कर पाना संभव नहीं था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
TMH का एक लाख रुपये का बिल माफ, हरेलाल महतो की पहल पर संजय सेठ के हस्तक्षेप से शोकाकुल परिवार को राहत

संतोष कुमार/न्यूज11

चांडिल/डेस्क: नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत मातकमडीह गांव निवासी एवं आजसू पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मिथुन पाण्डेय के पिता भैरव पाण्डेय का बुधवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती होकर उपचाररत थे.

परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 2 लाख 57 हजार 437 रुपये हुआ. परिवार ने किसी तरह 94 हजार 500 रुपये का भुगतान किया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शेष राशि जमा कर पाना संभव नहीं था. ऐसे में मिथुन पाण्डेय ने ईचागढ़ विधानसभा के  आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो से मदद की गुहार लगाई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरेलाल महतो ने तत्काल भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ से दूरभाष पर संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया. मंत्री संजय सेठ के त्वरित हस्तक्षेप के बाद TMH प्रबंधन ने अस्पताल के बिल में एक लाख रुपये की छूट प्रदान की. इससे शोकाकुल परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली.

बिल संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को भैरव पाण्डेय का शव सौंप दिया. इसके बाद हरेलाल महतो ने 'जन सेवा ही लक्ष्य' संस्था के तहत संचालित निःशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को उनके पैतृक गांव मातकमडीह पहुंचवाया.

इस मानवीय सहयोग के लिए हरेलाल महतो ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवार की मदद करना ही जनप्रतिनिधियों का सबसे बड़ा दायित्व है. वहीं, परिजनों ने भी इस सहयोग के लिए हरेलाल महतो और संजय सेठ के प्रति आभार जताया.

यह भी पढ़ें: GPDP को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण का द्वीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.