SIR

जमशेदपुर की मतदाता सूची में मिले 3 अफगान नागरिक, मामले की जांच शुरू 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विदेशी नागरिक का नाम यहाँ के मतदाता सूची में नहीं आएगा.

By : Dipali Kumari
जमशेदपुर की मतदाता सूची में मिले 3 अफगान नागरिक, मामले की जांच शुरू 

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
 जमशेदपुर में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया के दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में तीन अफगान नागरिकों के नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है. 

मामले की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि SIR के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन और मतदाता सूची की जांच के क्रम में यह मामला सामने आया. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 
उन्होंने इसे एक बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि विदेशी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होने में किन लोगों ने मदद किया है, इन सभी चीजों की जांच हो रही है. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विदेशी नागरिक का नाम यहाँ के मतदाता सूची में नहीं आएगा, अगर किसी ने भी फर्जी काम किया होगा तो वह सामने आ ही जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला रखा गया सुरक्षित

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.