दुर्गापूजा तैयारी

मानुषमुड़िया दुर्गा पूजा में इस बर्ष कोलकाता का प्रसिद्ध बेलूर मठ आकृति वाला पूजा पंडाल देखने को मिलेगा

दर्शनार्थियों में खुशी की लहर, करीब 10 लाख होंगे खर्च

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मानुषमुड़िया दुर्गा पूजा में इस बर्ष कोलकाता का प्रसिद्ध बेलूर मठ आकृति वाला पूजा पंडाल देखने को मिलेगा

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया दुर्गापूजा कमेटी का एक बैठक अध्यक्ष चंडी चरण साधु की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर विचार विमर्श किया गया. बताया गया की इसवर्ष कोलकाता का प्रसिद्ध बेलुड़मट की थीम पर पंडाल बनाया जायेगा. कुछ दिन बाद खुटी पूजा के बाद पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर के कारीगर पंडाल निर्माण में जुटेंगे . पंडाल के निर्माण में प्लाइवुड, कांच, लकड़ी, बांस, कपड़ा समेत अन्य सामान का उपयोग हो होगा . मां दुर्गा की 13 फीट की प्रतिमा बनाने में गोपीबल्लवपुर के मूर्तिकार सुबल पात्र अपनी टीम के साथ जुटे हैं.

समिति के चंडी चरण साहू ने बताया कि पंडाल की लागत करीब 10 लाख रुपये है. यह दुर्गा पूजा में महासस्ती के दिन हर साल मानुषमुड़िया आश्रम की संत महाराज के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया जाता है. यहां नवमी के दिन हजारों लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा. मौके पर उपाध्यक्ष,शीतल प्रसाद दास, कुबेर चंद्र घटवारी, सचिव - शशांक शेखर बारीक, सहायक सचिव राजेश कुमार दत्ता,  कोषधक्ष्य, प्रदीप घटवरी, ऑडिटर झंटू घटवारी, सोरोज मंडल,   कार्यकारिणी सदस्य,कृष्ण मंडल, पार्थ पॉल,गंगा धर साधु, बुना दत्ता, गौर दे, राजन मंडल, श्यामा दे, दीपक बारीक, अशोक मंडल , उप देस्टा समिति , बारीन दे, अश्विनी साधु, पद्मोलोचन घटवारी, स्वपन जाना आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.