स्वास्थ्य सुविधा

गांडेय में कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन

गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता समय की आवश्यकता - सुदिव्य

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय में कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर के समीप रविवार को क्षेत्र की प्रतिष्ठित दवा दुकान कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का भव्य उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता समय की आवश्यकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि कविता मेडिकल की नई शाखा गांडेय एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी.

उद्घाटन समारोह में मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, स्थानीय मुखिया अमृतलाल पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

कविता मेडिकल के मालिक मुकेश आनंद एवं प्रोपराइटर मुकेश कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया. मुकेश आनंद ने बताया कि नई शाखा खोलने का उद्देश्य स्थानीय लोगों को उचित मूल्य पर सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि अब गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों की दवाओं के लिए ग्रामीणों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सभी आवश्यक दवाइयां इस फ्रेंचाइजी में उपलब्ध रहेंगी.

कार्यक्रम में स्थानीय व्यवसायियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर सौरभ तिवारी, भावेश पाठक, रुद्रा संकेत कुमार, गौतम पाठक, मिट्ठू पाठक, रोशन पाठक, अभिषेक पाठक, मुकेश मंडल, शुभम पांडेय, सुमित पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले की तैयारी को लेकर एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में महत्पूर्ण बैठक

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.