अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के ग्राम विनगड़ा टोला के भैसमारा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जान आप भी चौक जाएंगे. अभी तक आपने चोरों के द्वारा कई प्रकार के सामानों की चोरी की के बारे में सूना होगा या पढ़ा होगा. पर बीती देर रात चोरों ने बिजली प्रवाहित होते ट्रांसफार्मर की ही चोरी कर ली है. ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद इलाके में अंधेरा छा गया है. पंचायत के मुखिया राधा देवी व ग्रामीण अनिता कुमारी, विनती देवी, उदय सिंह आदि ने बताया कि हमारे गांव में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जिसके माध्यम से गांव में बिजली की आपूर्ति की जा रही थी. पर कल देर रात चोरों ने उसे चुरा लिया, जिससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया गया है. घटना घटित होने के बाद आज ग्रामीणों ने इसका आवेदन लातेहार थाना और बिजली विभाग को देकर बिजली बहाल करने की मांग की है.
इधर इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. ट्रांसफार्मर चोरी के घटना का सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. इसके साथ नये ट्रांसफार्मर गांव में लगाने की प्रक्रिया की जाएगी.
यह भी पढ़ें:सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सुपर लीग टूर्नामेंट शुरू