सड़क हादसा

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.

By : Dipali Kumari
गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
शहर के सिसई रोड स्थित विधायक भूषण तिर्की के आवास के पास कल बुधवार की रात 8:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. भागने के दौरान बोलेरो ने सिसई रोड स्थित मदरसा के समीप दो और युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में लोहरदगा रोड निवासी आदित्य प्रकाश और नैतिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का उपचार चल रहा है.

बताया जा रहा है कि दोनों घायल भाई बाइक से पानी लेने के लिए निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी.
वहीं हादसे में मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बोलेरो तथा उसके चालक की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

संबंधित सामग्री

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए. 

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.