न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं.
वहीं सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो में भी आज भारी बारिश का अनुमान है. बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. कई इलाकों में गरज के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
कल 25 सितंबर को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. जबकि 26 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन