न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में सदर थाना क्षेत्र के ओल्ड एचबी रोड शांति नगर के पास कल बुधवार देर रात एक अनियंत्रित मिनी ट्रक घर में घुस गयी. इस हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने कड़ी मेहनत से सभी को ट्रक से बाहर निकाला और हॉस्पिटल भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन