सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर नहीं होगी पुलिस कार्रवाई -कांग्...

सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर नहीं होगी पुलिस कार्रवाई -कांग्रेस कमेटी महासचिव विनोद पाठक

सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर नहीं होगी पुलिस कार्रवाई  -कांग्रेस कमेटी महासचिव विनोद पाठक

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद पाठक उर्फ सीटू पाठक ने आम जनता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की अपील की है. विनोद पाठक ने कहा है कि घायलों का सहयोग करने और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने से मानवता की मिसाल पेश होगी. उन्होंने आम लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर किसी भी तरह की पुलिसिया कार्रवाई नहीं की जाएगी. इसलिए लोगों को मन में किसी भी तरह का संकोच और डर रखने की आवश्यकता नहीं है.

उन्होंने कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को सड़क पर कोई घायल मिले तो बेहिचक उसे अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का कार्य किया जाना चाहिए. अक्सर देखा जाता है कि पुलिस के डर से लोग सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उठाकर जल्दी अस्पताल नहीं पहुंचाते और सड़क पर ही घायल अवस्था में छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं जिससे समय पर इलाज न मिलने के कारण कई लोग दम तोड़ देते हैं.

विनोद पाठक ने यह भी याद दिलाया कि उपायुक्त पलामू ने घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले कई लोगों को हाल ही में प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया है. जिला प्रशासन की इस पहल से लोगों के मन का भ्रम और डर पूरी तरह दूर हो जाना चाहिए और हर नागरिक को आगे आकर घायलों की मदद करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, परिवार संग की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश