रांची में चोरी

रांची: सुखदेव नगर में ATS जवान के बंद घर में लाखों की चोरी, अयोध्या दर्शन पर गया था परिवार

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ATS जवान के बंद घर में चोरी की खबर सामने आई है.

By : News11 Bharat
रांची: सुखदेव नगर में ATS जवान के बंद घर में लाखों की चोरी, अयोध्या दर्शन पर गया था परिवार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.घटना जमुना नगर रोड संख्या-3 की है, जहां ATS में तैनात जवान कमलेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे. घर कई दिनों से बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आज शनिवार सुबह जब आसपास के लोगों की नजर कमलेश कुमार के घर पर पड़ी तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. दरवाजा खुला देख लोगों को घर में चोरी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का निरीक्षण किया. घटना की जांच में जुटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. साथ ही इलाके के लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पाकुड़: महेशपुर SDPO के आवास में घुसा 5.5 फीट लंबा कोबरा, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.