मोबाइल दुकान में चोरी

पुराने थाना भवन से महज 20 कदम की दूरी पर मोबाइल दुकान में चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े 

एस्बेस्टस शीट तोड़कर घुसे चोर, 25 मोबाइल समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति ले गए; शिकायत देने पहुंचे मोबाइल मिस्त्री को दो घंटे थाने में बैठाया 

By : Ark Sahuliyar
पुराने थाना भवन से महज 20 कदम की दूरी पर मोबाइल दुकान में चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े 

मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत 
खलारी/डेस्क:
खलारी थाना क्षेत्र में पुराने थाना भवन से महज 20 कदम की दूरी पर स्थित मनडोला गैलेक्सी मोबाइल एंड रिपेयरिंग सेंटर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस शीट तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान में रखे रिपेयरिंग के करीब 25 मोबाइल, हेडफोन, चार्जर, अन्य सामान तथा करीब 15 हजार रुपये नकद समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए. 

घटना के बाद चोरी की शिकायत लेकर थाना पहुंचे दुकान में कार्यरत मोबाइल मिस्त्री राजकुमार कुमार लोहरा ने लिखित आवेदन देने के लिए कथित तौर पर करीब दो घंटे तक थाना में बैठाए रखा. मोबाइल मिस्त्री के अनुसार, चोरी की सूचना मिलने के बाद वह तत्काल शिकायत लेकर थाना पहुंचा था, लेकिन काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. बाद में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

दुकान संचालक मनोज कुमार ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि शुक्रवार, 11 सितंबर की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे. शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो दुकान की एस्बेस्टस शीट टूटी हुई थी और अंदर फर्श पर एक बड़ा पत्थर गिरा हुआ था. दुकान के सामान की जांच करने पर रिपेयरिंग के लिए रखे करीब 25 मोबाइल, हेडफोन, चार्जर और अन्य सामान गायब मिले. इसके अलावा दुकान में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद भी नहीं थे.

मनोज कुमार के अनुसार, चोरी गए मोबाइल और अन्य सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह लिखित शिकायत लेकर खलारी थाना पहुंचे. बाद में खलारी थाना के एसआई शहदेव महतो मौके पर पहुंचे और दुकान का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटनास्थल के साथ आसपास के इलाके की भी जानकारी ली. घटना को लेकर पुलिस द्वारा संभावित सुरागों की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने सहित अन्य बिंदुओं पर भी जांच किए जाने की बात सामने आ रही है.

इधर, पुराने थाना भवन से बेहद कम दूरी पर मोबाइल दुकान में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना के इतने करीब चोरी की घटना होना गंभीर मामला है. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.