न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर आन्दोलन रही छात्रों की कुछ मांगें सरकार द्वारा माने जाने को लेकर बीजेपी ने बयान जारी किया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने बयान देकर कहा कि सरकार ने अब तक जितने निर्णय लिए छात्र आंदोलन के दबाव में लिए. चाहे वह चेयरमैन जेपीएससी का इस्तीफ़ा हो या अन्य सदस्यों का इस्तीफ़ा हो या उनकी गिरफ़्तारी हो. सरकार को सच्चाई पता थी, लेकिन फिर भी वह चुप थी. इसलिए पूरे मामले को सीबीआई कों जांच के लिए सौंपना चाहिए, तभी पूरी सच्चाई बाहर आएगी.
यह भी पढ़ें: जेपीएससी रिफॉर्म मंच का आंदोलन जारी, 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करना का फैसला कोर कमिटी करेगी