हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले में सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका पर CI...

कोर्ट न्यूज

हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले में सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका पर CID की विशेष कोर्ट ने सुनवाई पूरी

फैसला सुरक्षित रखा, बुधवार को कोर्ट सुनाएगा फैसला

हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले में सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका पर cid की विशेष कोर्ट ने सुनवाई पूरी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले में सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी है. सीआईडी की विशेष कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. मामले में बुधवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. 48 घंटे की पूछताछ के बाद CID ने 6 को गिरफ्तार किया था. जिनमें शंभु कुमार, उसकी पत्नी काजल कुमारी, आरक्षी रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, उसकी पत्नी खुशबू कुमारी, रिश्तेदार सौरभ कुमार सिंह  और आरक्षी धीरेंद्र सिंह शामिल हैं.

सीआईडी ने जांच करते हुए सभी के खिलाफ विशेष कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. चार्जशीट में सीआइडी ने बताया है कि साल 2014 से 2026 के बीच 12 साल के दौरान पुलिसकर्मियों के वेतन मद में फर्जी टेंपररी आइडी बनाकर अवैध निकासी की गई है. अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने कुल 24 खातों में करीब 29 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए, उनके खाताधारकों को इसकी जानकारी थी या नहीं, इस बिंदु पर सीआइडी की जांच जारी है. सीआइडी ने अब तक 1.60 करोड़ रुपये फ्रीज कराए हैं. हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध वेतन निकासी का मामला करीब 15 करोड़ से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड जस्टिस अमरेश्वर सहाय की याचिका पर हाई कोर्ट में जजेज के रिटायरमेंट बेनिफिट्स में यूनिफॉर्मिटी मामले में सुनवाई

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए