न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: सोमवार को पुलिस अधीक्षक लातेहार, कुमार गौरव (भा0पु0से0) के द्वारा चंदवा थाना का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. साथ ही थाना की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया गया. इस दौरान अभिलेखों एवं पंजियों में पाई गई त्रुटियों के शीघ्र सुधार, लंबित मामलों की समयबद्ध अनुसंधान, कार्यालय एवं परिसर में स्वच्छता बनाये रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही अनुसंधान में पारदर्शिता बनाये रखने एवं आम जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश भी दिया गया.इस दौरान एसडीपीओ संदीप कुमार इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित कई पुलिस अवर निरीक्षक मौजूद थे.
एसपी ने चंदवा थाना का किया औचक निरीक्षण, अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने का दिया दिशा-निर्देश
सोमवार को पुलिस अधीक्षक लातेहार, कुमार गौरव (भा0पु0से0) के द्वारा चंदवा थाना का औचक निरीक्षण किया गया.
संबंधित सामग्री
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई
झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.