विशेष गहन पुनरीक्षण

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के कारण सोमवार को निर्धारित SIR सुनवाई स्थगित

सुनवाई की अगली तिथि की सूचना बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से अलग से प्रदान की जाएगी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के कारण सोमवार को निर्धारित SIR सुनवाई स्थगित

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन को लेकर झारखंड सरकार द्वारा रविवार और सोमवार को राजकीय शोक घोषित किया गया है. साथ ही, सोमवार को साथ ही सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है.

उक्त राजकीय शोक और सरकारी अवकाश के दृष्टिगत, 7 सितम्बर को निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सुनवाई स्थगित की जाती है. सभी संबंधित मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि उक्त सुनवाई की अगली तिथि की सूचना उन्हें बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से अलग से प्रदान की जाएगी.

सभी संबंधित मतदाताओं से अनुरोध है कि वे BLO द्वारा दी जाने वाली अगली सूचना का इंतजार करें तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें. यह जानकारी रांची जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी की गई है.

यह भी पढ़ें: आर्यन खान केस मेरी लाइफ का सबसे छोटा केस था, समीर वानखेड़े का बड़ा बयान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.