ब्रह्माकुमारीज संस्था की सेवा समाज का उत्थान करेगी, भाई-बहनों का त्याग ही सतयुगी सृष्टि लायेगा - मनीष जायसवाल

By : Admin
ब्रह्माकुमारीज संस्था की सेवा समाज का उत्थान करेगी, भाई-बहनों का त्याग ही सतयुगी सृष्टि लायेगा - मनीष जायसवाल

सुमित कुमार पाठक/न्यूज11  भारत 

पतरातू/डेस्क:  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का शाखा  हिताची एटीएम के समीप, शास्त्री चौक, भुरकुंडा ,पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा थाना मैदान में आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी कार्यक्रम में दूसरे दिन भी महाअष्टमी दिवस पर माननीय सांसद मनीष जसवाल पहुंचे और उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था  समाज का उत्थान करेगी और और भारत को पुनः सतयुगी भारत बनायेंगी. ब्रह्माकुमारी बहनों ही चैतन्य देवी स्वरूप में विराजमान हैं, ब्रह्माकुमारी बहनें ही समाज को आसुरी शक्तियों से मुक्त करने की सेवा कर रही है. मेरा शुभकामना है कि ये संस्था समाज में परिवर्तन लाने का  और अच्छा अपना योगदान दें और आप सभी देशवासियों को विजयादशमी पर्व की ढेरों शुभकामनाएं है.

कार्यक्रम के आयोजन कर्ता राजयोगी ब्रह्माकुमार रामदेव ने कहा कि  हम सभी युगों से देवियों की भक्ति करते हैं लेकिन पूरे विश्व में दुःख दिनों दिन बढ़ता जा रहा है इसका मुख्य कारण है मानव जीवन की चारित्रिक पतन. यदि हम  सर्व प्रकार के दुःखों से मुक्ति चाहते हैं तो हमें अपने दैनिक जीवन में सर्व कार्यों को नैतिकतापूर्ण करना होगा .नैतिक मूल्यों से जीवन को सजाने के लिए ब्रह्माकुमारीज स्थानीय पाठशाला भुरकुंडा में प्रतिदिन नि: शुल्क राजयोग मेडिटेशन सीखाया जाता है. आप इसका पूरा लाभ अवश्य लें. विशेष निःशुल्क शिविर 3 से 10 अक्टूबर 2025 प्रात: 7 से 9 बजे और शाम  5 से 7 बजे रखा गया है.

झांकी में ब्रह्माकुमारी रोशनी मां दुर्गा के रुप में, ब्रह्माकुमारी आरती सरस्वती मां के रूप में और कुमारी रोशनी, मां लक्ष्मी रूप में विराजमान रही.

सांसद को दुर्गा मां की पट्टा और  ईश्वरीय सौगात,देकर बीके रामदेव ने सम्मानित किया और मुख्यालय माउंट आबू में आने का निमंत्रण भी दिया .कार्यक्रम में विशेष रूप से  सेवा देने वाली ब्रह्माकुमारी रिंकी, ब्रह्माकुमारी करूणा और बीके प्रकाश सहयोगी बने. झांकी का अवलोकन हजारों श्रद्धालुओं ने किया.

यह भी पढ़ें: संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा त्याग, निःस्वार्थ सेवा, राष्ट्र निर्माण और अनुशासन की अद्भुत मिसाल - पीएम

संबंधित सामग्री

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए. 

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.