रक्षाबंधन

राखी का पावन त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम के मधुर गीत, रेशमी डोरी के साथ छलक रही हैं मधुर यादें

पूजा की थाली में सजे हैं रोली चंदन और जलते हुए दीये की पावन लौ में चमक रहा है बहन का अटूट विश्वास

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राखी का पावन त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम के मधुर गीत, रेशमी डोरी के साथ छलक रही हैं मधुर यादें

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  '​आया राखी का त्योहार लाया खुशियों की बहार', 'रेशम के धागों में बंधा है भाई-बहन का यह पावन प्यार'. सावन की रिमझिम फुहारों में गीत गाता है 'यह मन, मेरी बहना मुस्कुराती रहे' और 'हमेशा महकता रहे हमारे घर का यह आंगन'. बचपन की वो मीठी तकरारें और रूठ कर मान जाने की वो प्यारी आदतें, आज इस रेशमी डोरी के साथ मधुर याद बनकर छलक रही हैं. पूजा की थाली में सजे हैं रोली चंदन और जलते हुए दीये की पावन लौ में चमक रहा है बहन का अटूट विश्वास.

इस शुभ अवसर पर भाई भी मुस्कुराकर यह वचन देता है कि जीवन की हर आंधी और हर मुश्किल में वह हमेशा बनकर रहेगा अपनी बहन की मजबूत ढाल. राहें चाहे कितनी भी कठिन हों और दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन दिलों के तार इस रक्षा सूत्र से हमेशा के लिए जुड़े रहते हैं. यह राखी केवल एक साधारण धागा नहीं है, बल्कि यह समर्पण, सुरक्षा और वादों का वह सुंदर गीत है जिसे हर साल नई उम्मीदों के साथ गाया जाता है. ईश्वर से बस यही प्रार्थना है कि हर भाई की कलाई पर उसकी बहन का यह निश्छल प्यार सजता रहे और हर बहन के सिर पर उसके भाई का साया हमेशा के लिए बना रहे. रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर स्नेह और आत्मीयता का यह गीत हर घर-आंगन में खुशियों की गूंज बनकर हमेशा यूं ही महकता रहे.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री जन धन योजना ने 12 वर्ष पूरे किए, 59.09 करोड़ खाते खोले गए जिनमें 3.17 लाख करोड़ रुपए जमा किए गए

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.