न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: MMDR के विरोध में सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना कार्यक्रम तय कर लिया है. पार्टी ने फेज वाइज कार्यक्रम तय किया है. पहले फेज में 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जनजागरण, 7 सितंबर को सभी प्रखंडों में धरना होगा. सभी जिला समितियों को कार्यक्रम भेजा जा चुका है. दूसरे चरण में मशाल जुलूस और झारखंड बंद का कार्यक्रम रखा गया है. तीसरे चरण में लोक भवन के समक्ष पार्टी धरना देगी. चौथे और आखिरी चरण में आर्थिक नाकेबंदी का कार्यक्रम है. इस दौरान प्रोडक्शन से लेकर धुलाई तक को ठप किया जाएगा.
पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने जानकारी. तीसरे चरण में सभी जिला मुख्यालय में धरना का भी कार्यक्रम है. प्रमंडल वाइज़ रैली का भी कार्यक्रम तय किया गया है. विनोद पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें पुराने दौर में लौटने के लिए मजबूर बीजेपी मजबूर ना करे. आर्थिक नाकेबंदी से पूरा देश कांपेगा. चुनौतियों को हम लोगों ने हमेशा स्वीकारा है. चुनौतियों से लड़कर अलग राज्य लिया है. बीजेपी हमें डराने-धमकाने का काम ना करें.
उधर, पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने भी एमएमडीआर पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह फेडरल सिस्टम पर हमला है. लैंड स्टेट सब्जेक्ट होता है, राष्ट्रीय विकास के लिए हम अपना संपूर्ण विनाश नहीं कर सकते. आर्थिक नाकेबंदी देश के लिए विकट समस्या हो जाएगी. आप हमें मजबूर ना करें. पुराने रूप में अगर जेएमएम आ गया तो सोचिए आंदोलन की तीव्रता क्या होगी. बीजेपी की पूरी चूल जल जायेगी. बीजेपी क्या हमें डरा रही हैं. बीजेपी से कौन डरता है. CISF लगाकर कोयला चोरी करने वाले हमें डराने चले हैं.
यह भी पढ़ें: टंडवा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े सुशी इंफ्रा कंपनी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग