अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: जिला के हेरहंझ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त कमलेश गंझु उर्फ उपेंद्र पिता दुललू गंझु ग्राम करनदाग टोला गुरगुरबर थाना हेरहंझ जिला लातेहार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत लातेहार भेज दिया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए हेरहंझ थाना प्रभारी कृष्ण पाल पवैया ने बतलाया कि उक्त अभियुक्त कमलेश गंझु,एनडीपीएस एक्ट का प्राथमिक अभियुक्त है. जिसका हेरहंझ थाना में कांड संख्या 46/24 दर्ज है जो काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे आज गिरफ्तार कर विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ जेल भेज दिया गया है.
ज्ञात हो कि लातेहार जिला , चतरा जिला से सटा हुआ थाना हेरहंझ व बारियातू है जिसके सिवाना क्षेत्र में नक्सलियों के समर्थन में ग्रामीण अफीम जैसे मादक पदार्थ का खेती और इसका बड़े पैमाने पर तस्करी किया करते हैं जिस पर लातेहार एसपी के दिशा निर्देश पर इस अवैध मादक पदार्थ की खेती और व्यापार के विरुद्ध निरंतर करवाई किया जाता है जिसके अंतर्गत उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है.
बता दें कि जिला के एसपी कुमार गौरव ने अफीम जैसे मादक पदार्थों की खेती और इसका व्यापार नहीं करने की हिदायत दी गई है साथ ही गांव गांव में जाकर पुलिस द्वारा अफीम, गांजा जैसे मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चला कर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया है.साथ ही इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी हेरहंझ के अलावे थाना के पुलिस बल शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: बसिया : कोनबीर NHPC ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा, बच्चों के खेल मैदान में बिखरे पड़े हैं कांच के टुकड़े