पुलिस कार्रवाई

लालपुर थाना क्षेत्र स्थित धुनकी रूफटॉप बार को देर रात 12.30 बजे पुलिस ने कराया बंद

हाई कोर्ट ने आदेश की खुलेआम उड़ाई जा रही थीं धज्जियां

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
लालपुर थाना क्षेत्र स्थित धुनकी रूफटॉप बार को देर रात 12.30 बजे पुलिस ने कराया बंद

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: लालपुर थाना क्षेत्र स्थित धुनकी रूफटॉप बार को देर रात करीब 12.30 बजे पुलिस ने बंद करा दिया. लालपुर थाना के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर बार को बंद कराया. मौके पर नियमों को तोड़ते हुए तेज साउंड में डीजे बज रहा था एवं शराब का दौर उफान पर था. सैकड़ों युवक-युवतियां नशे में थिरक रहे थे. नाबालिगों के भी मौजूद रहने की सूचना मिली थी.

पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग ऊपर से नीचे आते हुए अपने वाहनों में बैठकर भागने लगे. इससे वाहनों की कतार लग गई. 

बता दें कि माननीय ‌हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन कर एवं जिला प्रशासन के नियमों का उल्लंघन कर यह बार लगातार देर रात खुला रहता था. हाल में ही माननीय उच्च न्यायालय ने भी ध्वनि प्रदूषण को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा था कि मौखिक आदेश का असर नहीं दिख रहा है. उल्लंघन पर अधिकारी भी चुप्पी साधे नजर आ रहे हैं. आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. इसको लेकर हाईकोर्ट सख्त आदेश जारी करेगी. बता दें कि, कोर्ट ने पहले रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड साउंड, DJ और तेज ध्वनि पर रोक का आदेश दिया था.

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाबूलाल मरांडी, आदित्य साहू समेत भाजपा के तमाम नेता ने योग कर जनता को दिया संदेश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.