न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक भावुक पोस्ट कर राज्य और राज्यवासियों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-
'झारखण्ड ने मुझे हमेशा अपना माना है। यहाँ के लोगों के बीच काम करने का जो अवसर मिला, वही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। अगर मेरे प्रयासों से किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, तो इससे बड़ा संतोष मेरे लिए कुछ नहीं। अब एक बार फिर उसी विश्वास के साथ सेवा का यह सफर आगे बढ़ेगा.'
यह भी पढ़ें: बेड़ो थाना क्षेत्र को मधुपुर अखड़ा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों के साथ घर से निकला था युवक