उद्घाटन

पांच परगना किसान महाविद्यालय बुंडू नवनिर्मित कॉलेज कैंटीन का विधिवत उद्घाटन कुलपति प्रो. डॉ. सरोज शर्मा ने किया

अतिथियों का विद्यार्थियों ने ढोल-मांदर के साथ पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पांच परगना किसान महाविद्यालय बुंडू नवनिर्मित कॉलेज कैंटीन का विधिवत उद्घाटन कुलपति प्रो. डॉ. सरोज शर्मा ने किया

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

बुंडू/डेस्क: पाँच परगना किसान महाविद्यालय, बुंडू में आज राँची विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. डॉ. सरोज शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में  उपस्थित होकर नवनिर्मित कॉलेज कैंटीन का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. स्मृति सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी, राँची विश्वविद्यालय भी मौजूद रहीं. महाविद्यालय पहुँचने पर माननीय कुलपति का टीआरएल विभाग के विद्यार्थियों ने ढोल-मांदर के साथ पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया. इसके बाद एनसीसी कैडेटों द्वारा उन्हें सलामी एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. तत्पश्चात प्राचार्य महोदया के द्वारा शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया. तत्पश्चात माननीय कुलपति ने कैंटीन के शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर कैंटीन का औपचारिक उद्घाटन किया तथा कैंटीन का निरीक्षण किया. इसके बाद कुलपति ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ संवाद किया. इस दौरान प्राचार्य महोदया एवं शिक्षकों ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को कुलपति महोदया के समक्ष रखा. समस्याओं के निराकरण के संबंध में कुलपति महोदया ने सकारात्मक बातें कहीं तथा यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया. इसके उपरांत कुलपति ने अपने संबोधन में महाविद्यालय में कैंटीन की सुविधा प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और महाविद्यालय परिवार को बधाई दी. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनीता कुमारी,  एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवक ,टीआरएल विभाग के विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. अंत में प्राचार्य डॉ. विनीता कुमारी द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा सामूहिक छायाचित्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

यह भी पढ़ें: झारखंड के पत्रकारों ने ऐतिहासिक थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन का दौरा किया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.