झारखंड का मौसम

मानसून ने पकड़ी है रफ्तार, कम हुई बारिश की भी हो रही भऱपाई, अब 34 फीसदी कम बारिश दर्ज

मानसून की अच्छी बनी हुई हैं परिस्थितियां, 12 जुलाई तक बारिश के ऐसे ही बने रहेंगे हालात

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
मानसून ने पकड़ी है रफ्तार, कम हुई बारिश की भी हो रही भऱपाई, अब 34 फीसदी कम बारिश दर्ज

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: महाराष्ट्र और गुजरात को जमकर भिगोने वाले बादल झारखंड में भी ठीक-ठाक वर्षा कर रहे हैं. जून में जहां झारखंड में 61 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई थी, अब वह घटने लगी है. 8 जून तक दर्ज बारिश में  झारखंड में 34 फीसदी कम बारिश हुई है. हालांकि वर्षा की यह गति ठीक नहीं है, फिर भी इस समय जिस गति से बारिश हो रही है, उससे खेती के लायक परिस्थितियां बन गई हैं. इससे झारखंड में कृषि गतिविधियां भी बढ़ी हैं.

दूसरे जिलों की तुलना में रांची की स्थिति बेहतर रही है. 1 जून से अब तक 273 मिमी की तुलना में 259 मिमी बारिश हो चुकी है. जून में सबसे गर्म जिलों में शामिल रहे गढ़वा में बारिश की गति अभी भी सही नहीं है. गढ़वा में 197 मिमी की तुलना में 56 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है, यानी करीब 75 फीसदी कम बारिश यहां हुई है.

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान लोहरदगा में सबसे अच्छी बारिश लोहरदगा में हुई है. लोहरदगा में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई है. 

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बारिश का जो अनुमान जताया है, उसके अनुसार मानसून के अभी बने हालात 12 जून तक ऐसे ही बने रहेंगे. यानी आंधी और वज्रपात की घटनाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के अनुसार घर से बाहर निकलने के बारे में सोचने का अलर्ट जारी किया है.
 
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.