गैस एजेंसी के प्रबंधक ने नगर अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

गैस एजेंसी के प्रबंधक ने नगर अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

गैस एजेंसी के प्रबंधक ने नगर अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिला क़े हुसैनाबाद स्थित मे. स्वामी इंडेन सर्विस के मैनेजर रंजन कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर पंचायत हुसैनाबाद अध्यक्ष अजय कुमार भारती एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली पर बिना DAC प्रतिदिन पांच गैस सिलेंडर मांगने का आरोप लगाया गया है. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिलेंडर नहीं देने पर दोनों पक्षों द्वारा अपने लोगों को एजेंसी कार्यालय भेजकर मोबाइल से वीडियो बनवाया जाता है तथा दबाव बनाने की कोशिश की जाती है. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्वामी इंडेन सर्विस से 30 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंचते हैं. मैनेजर ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में गैस एजेंसी चलाने के नाम पर प्रतिदिन पांच सिलेंडर देने का दबाव बनाया जा रहा है. विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि पूर्व में एजेंसी के खिलाफ सरकारी अधिकारियों से शिकायत कर दबाव बनाने का प्रयास किया गया था. वहीं गैस एजेंसी कर्मियों को मारपीट क़े लिए धमकाए जाने का भी आरोप लगाया गया.

यह भी पढ़ें: नौकरी और कोयला व्यापार के नाम पर 32 लाख की ठगी, महिला ने थाने में लगाई गुहार

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह