न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए रिम्स के बेहतर संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 497.52 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है. इस अनुदान से अस्पताल के रोजमर्रा के संचालन, कर्मचारियों के वेतन, दवाओं की उपलब्धता, मेडिकल मशीनों और उपकरणों की खरीद सहित अन्य आवश्यक खर्च पूरे किए जाएंगे. अनुदान राशि में 372.52 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 125 करोड़ रुपये दवाओं, मेडिकल मशीनों और उपकरणों की खरीद तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय पर खर्च किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक: आरोपी मुकेश कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज