संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिपादोहर के सोनपुरवा टाड़ के समीप सड़क किनारे झाड़ियों से एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद किया गया है. मंगलवार शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, क्योंकि शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलसा हुआ है.
बिश्रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मेदिनीनगर भेज दिया गया है.
पुलिस प्रशासन ने की जनता से अपील, जारी किया हेल्प नम्बर
पुलिस प्रशासन ने आम जनता और मीडिया से अपील की है कि यदि किसी के पास इस युवक से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वे तत्काल सूचित करें.
युवक लगभग 20 से 22 वर्ष करीब 5 फीट 3 इंच
व सफेद-काले रंग की चेकदार शर्ट, काले रंग की जींस पैंट और सफेद स्पोर्ट्स जूते पहने हुए हैं
थाना प्रभारी ने आम जनता और मीडिया बंधुओं से अपील की है कि यदि इस हुलिए का कोई व्यक्ति लापता हो या किसी को इसके संबंध में जानकारी मिले, तो तत्काल इन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं थाना प्रभारी (बिश्रामपुर): 7004918942, 8271991429
ओपी प्रभारी (नवाडीह कला): 9334436106..
थाना प्रभारी ने बतया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिले के सभी थानों को लापता व्यक्तियों की सूची के साथ मिलान करने का निर्देश दिया गया है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा
यह भी पढ़ें: अहिल्यापुर के जोभियां पुल के पास बाइक अनियंत्रित, युवक घायल, 108 से नहीं मिली मदद,, पुलिस गश्ती वाहन से पहुंचा अस्पताल